सूरह Al-A'laa — The Most High
सूरह Al-A'laa (The Most High) — 87/114 · 19 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
अपने सर्वोच्च प्रभु के नाम की पवित्रता का स्मरण करो।
Ayah 1ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ
जिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया।
Ayah 2وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ
और जिसने अनुमान लगाकर निर्धारित किया, फिर सीधी राह दिखायी।
Ayah 3وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ
और जिसने चारा उपजाया।
Ayah 4فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ
फिर उसे (सुखा कर) कूड़ा बना दिया।
Ayah 5سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
(हे नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ायेंगे कि भूलोगे नहीं।
Ayah 6إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ
परन्तु, जिसे अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह सभी खुली तथा छिपी बातों को जानता है।
Ayah 7وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ
और हम तुम्हें सरल मार्ग का साहस देंगे।
Ayah 8فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ
तो आप धर्म की शिक्षा देते रहें। अगर शिक्षा लाभदायक हो।
Ayah 9سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ
डरने वाला ही शिक्षा ग्रहण करेगा।
Ayah 10وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى
और दुर्भाग्य उससे दूर रहेगा।
Ayah 11ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
जो भीषण अग्नि में जायेगा।
Ayah 12ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ
फिर उसमें न मरेगा, न जीवित रहेगा।
Ayah 13قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
वह सफल हो गया, जिसने अपना शुध्दिकरण किया।
Ayah 14وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
तथा अपने पालनहार के नाम का स्मरण किया और नमाज़ पढ़ी।
Ayah 15بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
बल्कि तुम लोग तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो।
Ayah 16وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرࣱ وَأَبۡقَىٰٓ
जबकि आख़िरत का जीवन ही उत्त्म और स्थायी है।
Ayah 17إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ
यही बात, प्रथम ग्रन्थों में है।
Ayah 18صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
(अर्थात) इब्राहीम तथा मूसा के ग्रन्थों में।
Ayah 19