सूरह Al-Humaza — The Traducer

सूरह Al-Humaza (The Traducer) — 104/114 · 9 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।

وَيۡلࣱ لِّكُلِّ هُمَزَةࣲ لُّمَزَةٍ

विनाश हो उस व्यक्ति का, जो कचोके लगाता रहता है और चौटे करता रहता है।

Ayah 1

ٱلَّذِي جَمَعَ مَالࣰ ا وَعَدَّدَهُۥ

जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।

Ayah 2

يَحۡسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخۡلَدَهُۥ

क्या वह समझता है कि उसका धन उसे संसार में सदा रखेगा

Ayah 3

كَلَّاۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِي ٱلۡحُطَمَةِ

कदापि ऐसा नहीं होगा। वह अवश्य ही 'ह़ुतमा' में फेंका जायेगा।

Ayah 4

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡحُطَمَةُ

और तुम क्या जानो कि 'ह़ुतमा' क्या है

Ayah 5

نَارُ ٱللَّهِ ٱلۡمُوقَدَةُ

वह अल्लाह की भड़काई हुई अग्नि है।

Ayah 6

ٱلَّتِي تَطَّلِعُ عَلَى ٱلۡأَفۡـِٔدَةِ

जो दिलों तक जा पहूँचेगी।

Ayah 7

إِنَّهَا عَلَيۡهِم مُّؤۡصَدَةࣱ‏

वह, उसमें बन्द कर दिये जायेंगे।

Ayah 8

فِي عَمَدࣲ مُّمَدَّدَةِۭ

लँबे-लँबे स्तंभों में।

Ayah 9