सूरह Az-Zalzala — The Earthquake
सूरह Az-Zalzala (The Earthquake) — 99/114 · 8 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।
إِذَا زُلۡزِلَتِ ٱلۡأَرۡضُ زِلۡزَالَهَا
जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जायेगा।
Ayah 1وَأَخۡرَجَتِ ٱلۡأَرۡضُ أَثۡقَالَهَا
तथा भूमि अपने बोझ बाहर निकाल देगी।
Ayah 2وَقَالَ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا لَهَا
और इन्सान कहेगा कि इसे क्या हो गया
Ayah 3يَوۡمَئِذࣲ تُحَدِّثُ أَخۡبَارَهَا
उस दिन वह अपनी सभी सूचनायें वर्णन कर देगी।
Ayah 4بِأَنَّ رَبَّكَ أَوۡحَىٰ لَهَا
क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे यही आदेश दिया है।
Ayah 5يَوۡمَئِذࣲ يَصۡدُرُ ٱلنَّاسُ أَشۡتَاتࣰ ا لِّيُرَوۡاْ أَعۡمَٰلَهُمۡ
उस दिन लोग तितर-बितर होकर आयेंगे, ताकि वे अपने कर्मों को देख लें।
Ayah 6فَمَن يَعۡمَلۡ مِثۡقَالَ ذَرَّةٍ خَيۡرࣰ ا يَرَهُۥ
तो जिसने एक कण के बराबर भी पुण्य किया होगा, उसे देख लेगा।
Ayah 7وَمَن يَعۡمَلۡ مِثۡقَالَ ذَرَّةࣲ شَرࣰّ ا يَرَهُۥ
और जिसने एक कण के बराबर भी बुरा किया होगा, उसे देख लेगा।
Ayah 8