सूरह At-Taariq — The Morning Star

सूरह At-Taariq (The Morning Star) — 86/114 · 17 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।

وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ

शपथ है आकाश तथा रात में "प्रकाश प्रदान करने वाले" की

Ayah 1

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ

और तुम क्या जानो कि वह "रात में प्रकाश प्रदान करने वाला" क्या है

Ayah 2

ٱلنَّجۡمُ ٱلثَّاقِبُ

वह ज्योतिमय सितारा है।

Ayah 3

إِن كُلُّ نَفۡسࣲ لَّمَّا عَلَيۡهَا حَافِظࣱ‏

प्रत्येक प्राणी पर एक रक्षक है।

Ayah 4

فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَ

इन्सान, ये तो विचार करे कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है

Ayah 5

خُلِقَ مِن مَّآءࣲ دَافِقࣲ‏

उछलते पानी (वीर्य) से पैदा किया गया है।

Ayah 6

يَخۡرُجُ مِنۢ بَيۡنِ ٱلصُّلۡبِ وَٱلتَّرَآئِبِ

जो पीठ तथा सीने के पंजरों के मध्स से निकलता है।

Ayah 7

إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرࣱ‏

निश्चय वह, उसे लौटाने की शक्ति रखता है।

Ayah 8

يَوۡمَ تُبۡلَى ٱلسَّرَآئِرُ

जिस दिन मन के भेद परखे जायेंगे।

Ayah 9

فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةࣲ وَلَا نَاصِرࣲ‏

तो उसे न कोई बल होगा और न उसका कोई सहायक।

Ayah 10

وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجۡعِ

शपथ है आकाश की, जो बरसता है

Ayah 11

وَٱلۡأَرۡضِ ذَاتِ ٱلصَّدۡعِ

तथा फटने वाली धरती की।

Ayah 12

إِنَّهُۥ لَقَوۡلࣱ فَصۡلࣱ‏

वास्तव में, ये (क़ुर्आन) दो-टूक निर्णय (फ़ैसला) करने वाला है।

Ayah 13

وَمَا هُوَ بِٱلۡهَزۡلِ

हँसी की बात नहीं।

Ayah 14

إِنَّهُمۡ يَكِيدُونَ كَيۡدࣰ ا

वह चाल बाज़ी करते हैं।

Ayah 15

وَأَكِيدُ كَيۡدࣰ ا

मैं भी चाल बाज़ी कर रहा हूँ।

Ayah 16

فَمَهِّلِ ٱلۡكَٰفِرِينَ أَمۡهِلۡهُمۡ رُوَيۡدَۢا

अतः, काफ़िरों को कुछ थोड़ा अवसर दे दो।

Ayah 17