सूरह Al-Infitaar — The Cleaving

सूरह Al-Infitaar (The Cleaving) — 82/114 · 19 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ

जब आकाश फट जायेगा।

Ayah 1

وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ

तथा जब तारे झड़ जायेंगे।

Ayah 2

وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ

और जब सागर उबल पड़ेंगे।

Ayah 3

وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ

और जब समाधियाँ (क़बरें) खोल दी जायेंगी।

Ayah 4

عَلِمَتۡ نَفۡسࣱ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ

तब प्रत्येक प्राणी को ज्ञान हो जायेगा, जो उसने किया है और नहीं किया है।

Ayah 5

يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ

हे इन्सान! तुझे किस वस्तु ने तेरे उदार पालनहार से बहका दिया

Ayah 6

ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ

जिसने तेरी रचना की, फिर तुझे संतुलित बनाया।

Ayah 7

فِيٓ أَيِّ صُورَةࣲ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ

जिस रूप में चाहा बना दिया।

Ayah 8

كَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ

वास्तव में तुम प्रतिफल (प्रलय) के दिन को नहीं मानते।

Ayah 9

وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ

जबकि तुमपर निरीक्षक (पासबान) हैं।

Ayah 10

كِرَامࣰ ا كَٰتِبِينَ

जो माननीय लेखक हैं।

Ayah 11

يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ

वे जो कुछ तुम करते हो, जानते हैं।

Ayah 12

إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمࣲ‏

निःसंदेह, सदाचारी सुखों में होंगे।

Ayah 13

وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمࣲ‏

और दुराचारी नरक में।

Ayah 14

يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ

प्रतिकार (बदले) के दिन उसमें झोंक दिये जायेंगे।

Ayah 15

وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ

और वे उससे बच रहने वाले नहीं।

Ayah 16

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ

और तुम क्या जानो कि बदले का दिन क्या है

Ayah 17

ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ

फिर तुम क्या जानो कि बदले का दिन क्या है

Ayah 18

يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسࣱ لِّنَفۡسࣲ شَيۡـࣰٔ اۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذࣲ لِّلَّهِ

जिस दिन किसी का किसी के लिए कोई अधिकार नहीं होगा और उस दिन सब अधिकार अल्लाह का होगा।

Ayah 19