सूरह Ad-Dhuhaa — The Morning Hours
सूरह Ad-Dhuhaa (The Morning Hours) — 93/114 · 11 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।
وَٱلضُّحَىٰ
शपथ है दिन चढ़े की
Ayah 1وَٱلَّيۡلِ إِذَا سَجَىٰ
और शपथ है रात्रि की, जब उसका सन्नाटा छा जाये
Ayah 2مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ
(हे नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और ने ही विमुख हुआ।
Ayah 3وَلَلۡأٓخِرَةُ خَيۡرࣱ لَّكَ مِنَ ٱلۡأُولَىٰ
और निश्चय ही आगामी युग तेरे लिए प्रथम युग से उत्तम है।
Ayah 4وَلَسَوۡفَ يُعۡطِيكَ رَبُّكَ فَتَرۡضَىٰٓ
और तेरा पालनहार तुझे इतना देगा कि तू प्रसन्न हो जायेगा।
Ayah 5أَلَمۡ يَجِدۡكَ يَتِيمࣰ ا فَـَٔاوَىٰ
क्या उसने तुझे अनाथ पाकर शरण नहीं दी
Ayah 6وَوَجَدَكَ ضَآلࣰّ ا فَهَدَىٰ
और तुझे पथ भूला हुआ पाया, तो सीधा मार्ग नहीं दिखाया
Ayah 7وَوَجَدَكَ عَآئِلࣰ ا فَأَغۡنَىٰ
और निर्धन पाया, तो धनी नहीं कर दिया
Ayah 8فَأَمَّا ٱلۡيَتِيمَ فَلَا تَقۡهَرۡ
तो तुम अनाथ पर क्रोध न करना।
Ayah 9وَأَمَّا ٱلسَّآئِلَ فَلَا تَنۡهَرۡ
और माँगने वाले को न झिड़कना।
Ayah 10وَأَمَّا بِنِعۡمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثۡ
और अपने पालनहार के उपकार का वर्णन करना।
Ayah 11