सूरह At-Takwir — The Overthrowing

सूरह At-Takwir (The Overthrowing) — 81/114 · 29 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।

إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ

जब सूर्य लपेट दिया जायेगा।

Ayah 1

وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ

और जब तारे धुमिल हो जायेंगे।

Ayah 2

وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ

जब पर्वत चलाये जायेंगे।

Ayah 3

وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ

और जब दस महीने की गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जायेंगी।

Ayah 4

وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ

और जब वन् पशु एकत्र कर दिये जायेंगे।

Ayah 5

وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ

और जब सागर भड़काये जायेंगे।

Ayah 6

وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ

और जब प्राण जोड़ दिये जायेंगे।

Ayah 7

وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ

और जब जीवित गाड़ी गयी कन्या से प्रश्न किया जायेगाः

Ayah 8

بِأَيِّ ذَنۢبࣲ قُتِلَتۡ

कि वह किस अपराध के कारण वध की गयी।

Ayah 9

وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ

तथा जब कर्मपत्र फैला दिये जायेंगे।

Ayah 10

وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ

और जब आकाश की खाल उतार दी जायेगी।

Ayah 11

وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ

और जब नरक दहकाई जायेगी।

Ayah 12

وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ

और जब स्वर्ग समीप लाई जायेगी।

Ayah 13

عَلِمَتۡ نَفۡسࣱ مَّآ أَحۡضَرَتۡ

तो प्रत्येक प्राणी जान लेगा कि वह क्या लेकर आया है।

Ayah 14

فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ

मैं शपथ लेता हूँ उन तारों की, जो पीछे हट जाते हैं।

Ayah 15

ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ

जो चलते-चलते छुप जाते हैं।

Ayah 16

وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ

और रात की (शपथ), जब समाप्त होने लगती है।

Ayah 17

وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ

तथा भोर की, जब उजाला होने लगता है।

Ayah 18

إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولࣲ كَرِيمࣲ‏

ये (क़ुर्आन) एक मान्यवर स्वर्ग दूत का लाया हुआ कथन है।

Ayah 19

ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينࣲ‏

जो शक्तिशाली है। अर्श (सिंहासन) के मालिक के पास उच्च पद वाला है।

Ayah 20

مُّطَاعࣲ ثَمَّ أَمِينࣲ‏

जिसकी बात मानी जाती है और बड़ा अमानतदार है।

Ayah 21

وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونࣲ‏

और तुम्हारा साथी उन्मत नहीं है।

Ayah 22

وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ

उसने उसे आकाश में खुले रूप से देखा है।

Ayah 23

وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينࣲ‏

वह परोक्ष (ग़ैब) की बात बताने में प्रलोभी नहीं है।

Ayah 24

وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنࣲ رَّجِيمࣲ‏

ये धिक्कारी शैतान का कथन नहीं है।

Ayah 25

فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ

फिर तुम कहाँ जा रहे हो

Ayah 26

إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرࣱ لِّلۡعَٰلَمِينَ

ये संसार वासियों के लिए एक स्मृति (शास्त्र) है।

Ayah 27

لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ

तुममें से उसके लिए, जो सुधरना चाहता हो।

Ayah 28

وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ

तथा तुम विश्व के पालनहार के चाहे बिना कुछ नहीं कर सकते।

Ayah 29