सूरह Al-Mursalaat — The Emissaries
सूरह Al-Mursalaat (The Emissaries) — 77/114 · 50 आयतें. अरबी पाठ और हिंदी अनुवाद के साथ पढ़ें और सुनें।
وَٱلۡمُرۡسَلَٰتِ عُرۡفࣰ ا
शपथ है भेजी हुई निरन्तर धीमी वायुओं की
Ayah 1فَٱلۡعَٰصِفَٰتِ عَصۡفࣰ ا
फिर झक्कड़ वाली हवाओं की
Ayah 2وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشۡرࣰ ا
और बादलों को फैलाने वालियों की
Ayah 3فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقࣰ ا
फिर अन्तर करने[1] वालों की
Ayah 4فَٱلۡمُلۡقِيَٰتِ ذِكۡرًا
फिर पहुँचाने वालों की वह़्यी (प्रकाशना[1]) को
Ayah 5عُذۡرًا أَوۡ نُذۡرًا
क्षमा के लिए अथवा चेतावनी[1] के लिए
Ayah 6إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعࣱ
निश्चय जिसका वचन तुम्हें दिया जा रहा है, वह अवश्य आनी है।
Ayah 7فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتۡ
फिर जब तारे धुमिल हो जायेंगे।
Ayah 8وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتۡ
तथा जब आकाश खोल दिया जायेगा।
Ayah 9وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ نُسِفَتۡ
तथा जब पर्वत चूर-चूर करके उड़ा दिये जायेंगे।
Ayah 10وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتۡ
और जब रसूलों का एक समय निर्धारित किया जायेगा।
Ayah 11لِأَيِّ يَوۡمٍ أُجِّلَتۡ
किस दिन के लिए इसे निलम्बित रखा गया है
Ayah 12لِيَوۡمِ ٱلۡفَصۡلِ
निर्णय के दिन के लिए।
Ayah 13وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ
आप क्या जानें कि क्या है वह निर्णय का दिन
Ayah 14وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 15أَلَمۡ نُهۡلِكِ ٱلۡأَوَّلِينَ
क्या हमने विनाश नहीं कर दिया (अवज्ञा के कारण) अगली जातियों का
Ayah 16ثُمَّ نُتۡبِعُهُمُ ٱلۡأٓخِرِينَ
फिर पीछे लगा[1] देंगे उनके पिछलों को।
Ayah 17كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ
इसी प्रकार, हम करते हैं अपराधियों के साथ।
Ayah 18وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 19أَلَمۡ نَخۡلُقكُّم مِّن مَّآءࣲ مَّهِينࣲ
क्या हमने पैदा नहीं किया है तुम्हें तुच्छ जल (वीर्य) से
Ayah 20فَجَعَلۡنَٰهُ فِي قَرَارࣲ مَّكِينٍ
फिर हमने रख दिया उसे एक सुदृढ़ स्थान (गर्भाशय) में।
Ayah 21إِلَىٰ قَدَرࣲ مَّعۡلُومࣲ
एक निश्चित अवधि तक।
Ayah 22فَقَدَرۡنَا فَنِعۡمَ ٱلۡقَٰدِرُونَ
तो हमने सामर्थ्य[1] रखा, अतः हम अच्छा सामर्थ्य रखने वाले हैं।
Ayah 23وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 24أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ كِفَاتًا
क्या हमने नहीं बनाया धरती को समेटकर[1] रखने वाली
Ayah 25أَحۡيَآءࣰ وَأَمۡوَٰتࣰ ا
जीवित तथा मुर्दों को।
Ayah 26وَجَعَلۡنَا فِيهَا رَوَٰسِيَ شَٰمِخَٰتࣲ وَأَسۡقَيۡنَٰكُم مَّآءࣰ فُرَاتࣰ ا
तथा बना दिये हमने उसमें बहुत-से ऊँचे पर्वत और पिलाया हमने तुम्हें मीठा जल।
Ayah 27وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 28ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
(कहा जायेगाः) चलो उस (नरक) की ओर जिसे तुम झुठलाते रहे।
Ayah 29ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ ظِلࣲّ ذِي ثَلَٰثِ شُعَبࣲ
चलो ऐसी छाया[1] की ओर जो तीन शाखाओं वाली है।
Ayah 30لَّا ظَلِيلࣲ وَلَا يُغۡنِي مِنَ ٱللَّهَبِ
जो न छाया देगी और न ज्वाला से बचायेगी।
Ayah 31إِنَّهَا تَرۡمِي بِشَرَرࣲ كَٱلۡقَصۡرِ
वह (अग्नि) फेंकती होगी चिँगारियाँ भवन के समान।
Ayah 32كَأَنَّهُۥ جِمَٰلَتࣱ صُفۡرࣱ
जैसे वह पीले ऊँट हों।
Ayah 33وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 34هَٰذَا يَوۡمُ لَا يَنطِقُونَ
ये वो दिन है कि वे बोल[1] नहीं सकेंगे।
Ayah 35وَلَا يُؤۡذَنُ لَهُمۡ فَيَعۡتَذِرُونَ
और न उन्हें अनुमति दी जायेगी कि वे बहाने बना सकें।
Ayah 36وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 37هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِۖ جَمَعۡنَٰكُمۡ وَٱلۡأَوَّلِينَ
ये निर्णय का दिन है, हमने एकत्र कर लिया है तुम्हें तथा पूर्व के लोगों को।
Ayah 38فَإِن كَانَ لَكُمۡ كَيۡدࣱ فَكِيدُونِ
तो यदि तुम्हारे पास कोई चाल[1] हो, तो चल लो।
Ayah 39وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 40إِنَّ ٱلۡمُتَّقِينَ فِي ظِلَٰلࣲ وَعُيُونࣲ
निःसंदेह, आज्ञाकारी उस दिन छाँव तथा जल स्रोतों में होंगे।
Ayah 41وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشۡتَهُونَ
तथा मन चाहे फलों में।
Ayah 42كُلُواْ وَٱشۡرَبُواْ هَنِيٓـَٔۢا بِمَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ
खाओ तथा पिओ मनमानी उन कर्मों के बदले, जो तुम करते रहे।
Ayah 43إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ
हम इसी प्रकार प्रतिफल देते हैं।
Ayah 44وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 45كُلُواْ وَتَمَتَّعُواْ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجۡرِمُونَ
(हे झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा आनन्द ले लो कुछ[1] दिन। वास्तव में, तुम अपराधी हो।
Ayah 46وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 47وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرۡكَعُواْ لَا يَرۡكَعُونَ
जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के समक्ष) झुको, तो झुकते नहीं।
Ayah 48وَيۡلࣱ يَوۡمَئِذࣲ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
Ayah 49فَبِأَيِّ حَدِيثِۭ بَعۡدَهُۥ يُؤۡمِنُونَ
तो (अब) वे किस बात पर इस (क़ुर्आन) के पश्चात् ईमान[1] लायेंगे
Ayah 50